फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: रायबरेली व अमेठी के 14 औद्योगिक आस्थान उद्योग केंद्र के हवाले

विज्ञापन
रायबरेली में सलोन कस्बा ​स्थित औद्योगिक क्षेत्र। - फोटो : रायबरेली में सलोन कस्बा ​स्थित औद्योगिक क्षेत्र।
विज्ञापन
रायबरेली। दो साल की कड़ी मेहनत के बाद उद्यमियों ने जंग जीत ली। राज्य सरकार ने रायबरेली और अमेठी के 14 औद्योगिक आस्थानों को उद्योग केंद्र को सौंपने का आदेश दिया है। इन आस्थानों की जिम्मेदारी अब तक उत्तर प्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीसीडा) के पास थी। अब स्थानीय उद्यमियों को आस्थानों में वरीयता मिलेगी। आस्थानों का विकास भी हो सकेगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहिताश सिंह ने एक नवंबर 2023 में इस प्रस्ताव को मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में रखा था। यूपीसीडा पर रायबरेली और अमेठी के औद्योगिक आस्थानों में विकास न कराने का आरोप लगाया था। वर्ष 1986 से पहले औद्योगिक आस्थानों का जिम्मा उद्योग केंद्र के पास था। इसके बाद जिम्मेदारी यूपीसीडा को दे दी गई थी। इससे क्षेत्रीय उद्यमियों को आस्थानों से लाभ मिलना बंद हो गया था। औद्योगिक विकास संस्थान के सचिव निर्मेश कुमार शुक्ला ने शासनादेश जारी करके यूपीसीडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को उद्योग केंद्र को जिम्मा देने के आदेश दिए हैं। (संवाद)


कब क्या हुआ
30 अक्तूबर 2023 को मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहिताश सिंह से यूपीसीडा से औद्योगिक आस्थानों का जिम्मा लेकर उद्योग केंद को देना का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

30 अक्तूबर 2023 को ही तत्कालीन मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने प्रस्ताव को स्वीकृत किया।
21 जुलाई 2024 को मंडलायुक्त ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को आस्थानों का जिम्मा उद्योग केंद्र को देने के निर्देश दिए।
25 जुलाई 2024 को मंडलीय बैठक में प्रस्ताव को शासन में भेजा गया।
22 अक्तूबर 2024 को बैठक में औद्योगिक विकास विभाग से आस्थानों का जिम्मा सौंपने की पुष्टि गई। प्रमुख सचिव ने जल्द ही शासनादेश जारी होने के निर्देश दिए।
27 फरवरी 2025 की बैठक में प्रस्ताव के संबंध में आई आपत्तियों का निस्तारण न करने पर यूपीसीडा के अधिकारियों को फटकार लगाई गई।
28 अप्रैल 2025 की मंडलीय बैठक में आपत्तियों का निस्तारण करके प्रस्ताव को शासन में शासनादेश जारी होने के लिए भेजा गया।
23 दिसंबर 2025 को औद्योगिक विकास विभाग के उप सचिव निर्मेश कुमार शुक्ला ने यूपीसीडा से उद्योग केंद्र को आस्थानों का जिम्मा देने का शासनादेश जारी किया।


उद्यमियों ने अमर उजाला को दिया धन्यवाद

औद्योगिक आस्थानों की जिम्मेदारी यूपीसीडा से वापस लेकर जिला उद्योग को देने की उद्यमियों की लड़ाई में अमर उजाला ने पूरा सहयोग किया। अब सफलता मिलने पर उद्यमियों ने धन्यवाद दिया है। उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहिताश सिंह ने कहा कि अमर उजाला के भरपूर सहयोग से ही उद्यमियों को सफलता मिली है। अमर उजाला ने एक नवंबर 2023 को औद्योगिक क्षेत्रों की जिम्मेदारी उद्योग केंद्र को सौंपने के निर्देश शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इसके बाद 17 दिसंबर 2023, वर्ष 2024 में एक फरवरी, एक मार्च और 22 जून, 23 अक्तूबर को इस संबंध में खबर प्रकाशित की। वर्ष 2025 में भी कई खबरें प्रकाशित की गईं।
विज्ञापन


अमेठी व रायबरेली के औद्योगिक आस्थान
औद्योगिक आस्थान क्षेत्रफल (एकड़)
सलोन 13.35
लालगंज 10.47
महराजगंज 12.74
छतोह 10.69
परशदेपुर 10.10
जायस 11.31

तिलोई 19.32

सिंहपुर 6.29
भादर 5.29
भेटुआ 8.72
संग्रामपुर 3.43
शुकुलबाजार 2.27
मुसाफिरखाना 11.56
जामो 3.58
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें