फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 घर जले, तीन ग्रामीण झुलसे

Sun, 14 Jun 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सादीपुर कोटवा गांव में हरवेंद्र के घर अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिस समय आग लगी, तेज हवा चल रही थी। इससे आग फैलने लगी। देखते ही देखते आसपास के 13 अन्य घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गांव के तमाम लोग एकत्र हुए। इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। इसके साथ ही लोग आग बुझाने में जुट गए। कुछ लोग पानी डालकर आग बुझा रहे थे तो कुछ घरोें से सामान निकाल रहे थे। राहत कार्य के दौरान रामदुलारी, कमलेश और दिनेश आग की चपेट में आने से झुलस गए। सूचना के करीब एक घंटे बाद रायबरेली और सलोन से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंचीं, लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था। घरों में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन समेत 20 लाख रुपये का सामान जल गया। हादसे में हरवेंद्र का एक बछड़ा जिंदा जलकर मर गया, जबकि गिरधारी की गाय झुलस गई। सूचना पर राजस्व कर्मचारी अर्जुन सिंह मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। वहीं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यादवेंद्र तिवारी, महामंत्री मजहर अली और न्याय पंचायत अध्यक्ष इकबाल अहमद भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें