एफएसओ एसके साहू, सिद्धार्थ कुमार व कृष्णा कांत की टीम ने शुक्रवार को
सिविल लाइंस स्थित शकील की किराने की दुकान पर छापा मारकर मैक्रोनी के
नमूने भरे। इसके बाद बस्तेपुर में रामनेवाज मौर्या की दुकान से मैक्रोनी का
नमूना भरा। नमूनों को जांच के लिए भेज दिया। टीम ने मुधबन रोड स्थित किसान
इंटरप्राइजेज पर छापा मारकर ड्यू, पेप्सी और स्लाइस का नमूना लेकर जांच के
लिए भेजा। एफएसडीए की टीम के छापे से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। टीम
ने कई दुकानों पर प्रतिबंधित एनर्जी ड्रिंक्स को भी चेक किया। हालांकि
दुकानों पर एनर्जी ड्रिंक्स नहीं मिले। एफएसओ एसके साहू ने बताया कि अभियान
लगातार जारी रहेगा। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद दुकानदारों पर
कार्रवाई की जाएगी।