फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे जिलों में राशन उड़ा रहे 17 हजार के नाम राशन कार्ड से उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, फरुखाबाद, अमेठी, फतेहपुर आदि जिलों में पात्र गृहस्थी का राशन ले रहे करीब 17 हजार गरीबों के नाम यहां राशन कार्ड की सूची से आउट कर दिए गए हैं।
विज्ञापन



शासन स्तर पर दो-दो जिलों से राशन लेने का मामला पकड़ में आने के बाद यह कार्रवाई शुरू की गई है। करीब 1200 यूनिटों को काटने के लिए भी जांच चल रही है। मनमानी पकड़ में आने के बाद सूची से नाम बाहर किए जाने पर हड़कंप मच गया है।


जिले के खीरों ब्लॉक के बरौला गांव के हिमांशु का नाम राशन कार्ड संख्या 215840673368 में दर्ज है। इसके अलावा हिमांशु का नाम लखनऊ के आलमबाग में राशन कार्ड संख्या 115740863273 में भी अंकित था।
विज्ञापन



नगर पंचायत सलोन की बेटी शाहिना प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर पथरिया की बहू का नाम सलोन में राशन कार्ड संख्या 115840101609 पर दर्ज पाया गया था।


इसके अलावा सरेनी ब्लॉक के सरायखांडे गांव की अरुणा देवी का नाम राशन कार्ड संख्या 215840689448 में दर्ज होने के साथ अरुणा का नाम उन्नाव जिले के बीघापुर के राशन कार्ड संख्या 215640684082 में भी दर्ज पाया गया था।


इसी तरह करीब छह हजार राशन कार्डों में करीब 18 हजार से ज्यादा यूनिटों के सहारे राशन लिया जा रहा था। शासन स्तर पर मामला पकड़ में आने के बाद यूनिटों को उड़ाने का काम शुरू किया गया।


अब तक करीब 17 हजार यूनिटों के नाम सूची से बाहर किए गए हैं। करीब 1200 और यूनिटों के नाम सूची से बाहर करने का काम चल रहा है।


जिले के राशन कार्डों की यूनिटों में शामिल कुछ लोगों के आधार नंबरों का प्रयोग दूसरे जिले के राशन कार्डों में किया गया है। ऐसी करीब 18 हजार यूनिटें जांच में मिली हैं। इसमें करीब 17 हजार यूनिटों को सूची से हटा दिया गया है। अन्य शेष यूनिटों की जांच चल रही है। जल्द ही इन यूनिटों को भी सूची से बाहर किया जाएगा।
विज्ञापन

केएन सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें