फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की करें चाकचौबंद व्यवस्था, गड़बड़ी मिली तो नपेंगे जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ मंडल के आयुक्त अनिल गर्ग और आईजी एसके भगत ने मंगलवार को बचत भवन में अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन



उन्होंने दो टूक कहा कि चुनाव में चौक-चौबंद व्यवस्था की जाए। तैयारियों में कोई गड़बड़ी मिली तो सीधे तौर पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।


कानून एवं शांति व्यवस्था, संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों को एसडीएम, सीओ तथा संबंधित टीमें क्षेत्रों में संयुक्त रूप से भ्रमण कर लें और वहां पर चुनाव की स्थिति जान लें।


मंडलायुक्त ने कहा कि निर्वाचन निष्पक्ष निर्भीक के साथ ही घटना रहित हो। मतदान से पूर्व और मतदान के बाद के कार्यों की समुचित जानकारी जरूर बताएं।


चुनाव में किसी भी प्रकार का भय व दबाव बनाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी सार्वजनिक, सरकारी भवन पर पोस्टर, होर्डिंग्स नहीं लगी होनी चाहिए।
विज्ञापन



यदि किसी ने दोबारा कहीं होर्डिंग लगा दीं गईं हो तो उसे तत्काल हटवा दें तथा उसका खर्चा प्रत्याशी के खर्चे में जोड़ने के साथ ही दंडात्मक कार्रवाई भी करें।


सभी मतदेय स्थलों पर विद्युत, पानी की व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त रहे। मतदान केंद्र पर भी किसी प्रकार की प्रचार सामग्री लेखन न हो इसे भी देख लें।


साथ ही मतदान केंद्र के 200 मीटर के अंदर कोई पोस्टर, वाल राइटिंग के अलावा ईंट पत्थरों का कही कोई जमावड़ा या इधर-उधर पड़ी हो तो उसको हटवा ले।


थाना स्तर पर चुनाव रजिस्टर, हालचाल रजिस्टर आदि के साथ ही निर्वाचन शिकायत रजिस्टर भी बना ले। उसमें जो शिकायतकर्ता मोबाइल से शिकायत दर्ज करता उसे भी दर्ज कर उसका निस्तारण भी समय से करा लें। सेक्ट्रर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी, उड़नदस्ता टीम, वीडियो निगरानी टीम क्रियाशील रहे।
विज्ञापन



आईजी ने कहा कि चुनाव एक महायज्ञ की भांति है, जिसमें सभी अधिकारी, कर्मचारी टीम भावना से कार्य करें। एसडीएम, सीओ क्षेत्र में साथ जाएं।


डीएम नेहा शर्मा ने चुनाव की तैयारियों के बारे में मंडलायुक्त और आईजी को बताया। डीएम ने जानकारी दी कि जिले के 36 ग्रामों में जहां मत प्रतिशत कम था, वहां पर मतदाता जागरूकता की चौपाल लगाकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर एएसपी शशी शेखर सिंह, एडीएम प्रशासन राम अभिलाष, नगर मजिस्ट्रेट जयचंद्र पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें