फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मकांटा पर बदमाशों का धावा, चौकीदार को पीटकर 22 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शनिवार रात हाईवे स्थित एक धर्मकांटा पर बदमाशों ने धावा बोलकर चौकीदार को जमकर धुना और 22 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन



चौकीदार ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन बदमाश अंधरे का फायदा उठाकर भाग गए। हाईवे पर लूट की घटना से हड़कंप मच गया। वारदात की जानकारी पर एसओ ने पहुंचकर घटना की जांच की और जल्द खुलासा करने का दावा किया।


जगतपुर के बरगदिहा मजरे इस्माइलमऊ गांव निवासी राम मोहन लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर नवाबगंज स्थित धर्मकांटा में चौकीदार है। रात में वह धर्मकांटा पर सो रहा था।
विज्ञापन



इसी दौरान तीन-चार बदमाशों ने वहां पर धावा बोल दिया। बदमाश लूटपाट करने लगे, जिसका चौकीदार ने विरोध किया। इस पर बदमाशों ने चौकीदार को जमकर धुना और धर्मकांटा में रखे 22 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन



एसओ बृजमोहन सिंह का कहना है कि पूरे लाल मजरे सुदामापुर निवासी धर्मकांटा मालिक गिरजादत्त सिंह की तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। केस दर्ज कर बदमाशों को दबोचा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें