फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में भिड़ंत के बाद बाइक में मारी टक्कर, मां की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परशदेपुर। नसीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को ट्रक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई वॉल्वो बस ने ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन



हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसकी बेटी व बेटा जख्मी हो गए। महिला बेटी का इलाज कराने प्रतापगढ़ जा रही थी।


हादसे के भाग रही बस को पुलिस ने पकड़ लिया है। हादसा सलोन-जायस राजमार्ग पर चतुरपुर गांव के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।


नसीराबाद थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी जगनाथा (55) अपने बेटे देवकुमार (22) के साथ बेटी गीता (18) का इलाज कराने प्रतापगढ़ के उदयपुर थाना के पूरे गड़रियन जा रही थी।
विज्ञापन



सभी लोग एक बाइक पर सवार थे। ये लोग सलोन-जायस रोड पर चतुरपुर मोड़ के पास पहुंचे तभी जायस की ओर से सलोन की तरफ आ रही वॉल्वो बस ने ट्रक से टकराने के बाद बाइक सवार को टक्कर मार दी।


टक्कर लगते ही बाइक पर बैठी जगनाथा सड़क पर गिर गई और बस उसे रौंदते हुए निकल गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आसपास के लोगों की मदद से घायल देवकुमार व गीता को नसीराबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



दुर्घटना के बाद मौके से भाग रही बस को पुलिस ने प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर से पकड़ लिया। एसओ राकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक और बस को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें