फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगा रक्तदान शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रक्तदान महादान को साकार करने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन और जिला अस्पताल के सहयोग से सोमवार को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने फीता काटकर जिला अस्पताल में शिविर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


उन्होंने अमर उजाला की ओर से आयोजित शिविर की न सिर्फ सराहना की, बल्कि इसे समाज हित में एक बेहतर कदम बताया। उन्होंने रक्तदान करने वाले लोगों का आह्वान किया कि वे दूसरों की भलाई के लिए अपनी तरह दूसरों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करें।

सीएमओ ने प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर महादानियों को सम्मानित किया। साथ ही सभी से आगे भी इसी तरह रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। सीएमओ ने कहा कि रक्तदान करना पुण्य का कार्य है। अधिक से अधिक लोग रक्तदान करें। शिविर में 30 लोग रक्तदान करके महादानी बने।
विज्ञापन


शिविर में भाग लेने के लिए सुबह से ही लोगों में उत्साह दिखा। तय समय से पहले ही रक्तदान कराने के इच्छुक लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। जिला अस्पताल स्थित टेली मेडिसिन सेंटर में भी सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव ने रक्तदान करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और कहा कि रक्तदान सबको करना चाहिए।

वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अल्ताफ हुसैन ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता। बेहिचक लोगों को रक्तदान करना चाहिए। इस मौके पर डॉ. बीके श्रीवास्तव, डॉ. दिलीप सोनकर, डॉ. जय सिंह मौजूद रहे।

रैली निकाल रक्तदान के लिए किया जागरूक
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सुबह रोवर्स-रेंजर्स ने रक्तदान जागरूकता रैली निकाली। लीडर ट्रेनर लक्ष्मीकांत शुक्ला ने स्काउट भवन से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली स्काउट भवन से निकल कर विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला अस्पताल पहुंचकर समाप्त हुई। सभी ने रैली के जरिए लोगों को रक्तदान करने का आह्वान किया। रैली में महिला थानेदार संतोष कुमारी, निर्मला देवी, बीना नागपाल, संजय भारती, शिवशरन सिंह, जितेंद्र सिंह, कांती देवी गुप्ता, सुनीता सिंह, वंदना, साधना शर्मा, निर्मला, स्नेहलता, अनीशा तनवीर, श्रीराम यादव, डॉ. मनोज चौधरी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें