खीरों (रायबरेली)। कस्बे में रविवार की रात फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स समेत तीन दुकानों में आग लग गई। इससे सारा सामान जलकर राख हो गया। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
उन्नाव जिले के थाना क्षेत्र मौरावां के गांव परसादखेड़ा निवासी शैलेश की खीरों थाने के मोड पर फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। उसके बगल में ठकुराइनखेड़ा मजरे सगुनी निवासी मनोज की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। रविवार की रात लगभग 11.30 बजे अज्ञात कारणों से शैलेश की दुकान में आग लग गई। खीरों थाने की गश्त पर निकली टीम ने दुकान के अंदर आग देखकर दुकानदार को सूचना दिी। जब तक शैलेश दुकान पहुंचते आग विकराल रूप धारण करते हुए मनोज की दुकान में पहुंच गई। इस दौरान खीरों पुलिस ने घटना की जानकारी फ ायर ब्रिगेड को देते हुए खुद आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि किसी की दुकान के अंदर घुसाने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। अग्निकांड में सोफा, आलमारी, बेड़, टीवी, कुर्सी समेत कई सामान जल गए। राजस्व विभाग के क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक सुशील कुमार यादव ने क्षति का आकलन किया है।