फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस के स्वयंसेवकों की पिटाई के बाद बढ़ा आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। घोसियाना स्थित संघ कार्यालय (आरएसएस) में रह रहे दो स्वयंसेवकों की शुक्रवार रात कुछ अराजकतत्वों ने पिटाई कर दी।
विज्ञापन


इससे गुस्साए संघ व भाजपा कार्यकर्ताओं ने देर रात कोतवाली का घेराव किया और अराजकतत्वों की गिरफ्तारी व चौकी इंचार्ज के निलंबन की मांग की।


मौके पर पहुंचे एएसपी शशिशेखर सिंह ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद लोगों का गुस्सा थमा।


बताते हैं कि संघ कार्यालय के भीतर बकरियां घुस गईं थीं। इस पर कार्यालय में मौजूद स्वयंसेवक मूसापुर निवासी मंजीव व बलजीत ने बकरियां बाहर कर दीं।


इस पर मोहल्ले के इरफान, इजहार, इस्लाम, अमन गाली-गलौज करते हुए उनसे भिड़ गए। स्वयंसेवकों ने विरोध किया तो आरोपी व उनके अज्ञात साथियों ने मिलकर दोनों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन



उधर, सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में आरएसएस व भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए और घेराव कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने की मांग की।


भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पप्पू लोहिया, विहिप के प्रदेश महामंत्री रामगोपाल त्रिपाठी समेत कई नेता मौके पर पहुंचे।


जिलाध्यक्ष ने एसपी को भी अवगत कराया। एसपी ने चौकी इंचार्ज के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए।


प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि दोनों स्वयंसेवकों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया है। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें