फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार करोड़ से शहर का कलेवर बदलेगा आरडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
चार करोड़ से चमकेगा शहर
विज्ञापन

रायबरेली। करीब चार करोड़ रुपये की लागत से शहर को चमाचम करने की तैयारी है। चौराहों के सुंदरीकरण के साथ ही वाहन स्पीड डिस्ल्पे सिस्टम व ट्रैफिक सिग्नल लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। आरडीए शहर के पांचों मुख्य चौराहों का कलेवर 50 लाख से अधिक रुपये खर्च करके कलेवर को बदलेगा। करीब चार करोड़ की लागत से सड़कों के सुधार के साथ ही पार्कों का भी सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके लिए इस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। 08 जनवरी को होने वाली बैठक में इन कार्यों को हरी झंडी मिलने के बाद काम शुरू हो जाएगा।
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था जाम के कारण पूरी तरह से चौपट हो गई है। मुख्य चौराहों पर दिनभर लोग जाम के झाम से जूझते हैं। डीएम व आरडीए के उपाध्यक्ष संजय कुमार खत्री के निर्देश पर आरडीए ने चार करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव तैयार किया है। डिग्री कॉलेज चौराहा, सिविल लाइन चौराहा, सारस चौराहा, रतापुर चौराहा व त्रिपुला चौराहा का दशा सुधारने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। चौराहों के सुंदरीकरण के साथ ही इन चौराहों पर वाहन स्पीड डिस्ल्पे सिस्टम व ट्रैफिक सिग्नल भी लगाए जाएंगे। इसमें करीब 50 लाख से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी। इसके अलावा वी-मार्ट से कचहरी रोड, एकता विहार से प्रगति पुरम पॉवर हाउस तक, घंटाघर से मलिकमऊ रोड का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। गोराबाजार, जवाहर विहार, जोशियाना पुल, अमोल विहार, बरगद चौराहा से नेहरू नगर रेल क्रॉसिंग, घंटाघर से सुपरमार्केट तक की सड़कों का कलेवर भी बदलने का प्रस्ताव है। इसके अलावा सिविल लाइंस चौराहे से डिग्री कॉलेज चौराहे तक लाइट की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


24 कार्यों के इस्टीमेट तैयार, 08 जनवरी को लगेगी मोहर
शहर में सड़कों, पार्कों और चौराहों की दशा सुधारने के साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था के लिए चौराहों पर लगने वाले ट्रैफिक सिस्टम के लिए करीब चार करोड़ की लागत के 24 इस्टीमेट आरडीए ने तैयार किए है। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में 08 जनवरी को लखनऊ में होने वाली अवस्थापना की बैठक में इन कार्यों को हरी झंडी मिलेगी। बैठक में हरी झंडी मिलने के बाद शहर का कलेवर बदलने का काम शुरू होगा। आरडीए के अफसरों का कहना है कि सभी काम पास होने के बाद काफी हद तक बदलाव दिखेगा।
विज्ञापन


शहर की सड़कों और चौराहों की व्यवस्था में सुधार लाने के साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए आरडीए में प्रस्ताव तैयार कराए गए हैं। मुख्य चौराहों पर वाहन स्पीड डिस्ल्पे सिस्टम व ट्रैफिक सिग्नल भी लगवाए जाएंगे। इस्टीमेट तैयार कराए गए हैं। बैठक में पास होने के बाद काम शुरू कराया जाएगा।- संजय कुमार खत्री, डीएम/ उपाध्यक्ष आरडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें