फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बिजली से गुलजार हो रहा था टेंट हाउस, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की बिजली से गुलजार हो रहा था टेंट हाउस, केस
विज्ञापन

रायबरेली। त्रिपुला उपखंड अधिकारी एसएन यादव की अगुवाई में हरचंदपुर और त्रिपुला विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत बुधवार को छापेमारी की। इस दौरान 57 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। साथ ही छह लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। एक टेंट हाउस की दुकान में सीधे बिजली चोरी पकड़ी गई। चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
उपखंड अधिकारी ने बताया कि हरचंदपुर के अवर अभियंता एमके भारती व त्रिपुला के अवर अभियंता शंभूनाथ की टीम ने अलग गांवों में छापेमारी की। त्रिपुला के अवर अभियंता ने बताया कि बिनोहरा गांव निवासी रामआसरे का कनेक्शन बकाये पर काटा गया था, चोरी से जोड़कर बिजली का प्रयोग कर रहा था। इसी गांव निवासी पंकज मौर्य टेंट हाउस और दुकान में बिना कनेक्शन के बिजली चोरी कर रहे थे। इसी तरह फकरुलहसन खेड़ा गांव निवासी रामबहादुर भी बिना कनेक्शन के बिजली चोरी कर रहे थे। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके अलावा 15 लाख रुपया बकाया होने पर छह कामर्शियल, पांच ट्यूबवेल, 12 घरेलू कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरचंदपुर के अवर अभियंता एमके भारती ने बताया कि 25 लाख बकाये पर 22 लोगों घरेलू, तीन ट्यूबवेल और नौ आटा चक्की के कनेक्शन काटे गए। इन उपभोक्ताओं का करीब 10 लाख रुपया बकाया है। पूरे नायन गांव के रामस्वरूप, रामकिशुन, रामकिशोर के खिलाफ 138बी के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। तीन महीने पहले तीनों उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए थे, लेकिन यह सभी लोग बिना बकाया जमा किए ही केबल जोड़कर बिजली चोरी कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें