फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतर रेलवे की टीम ने जीता कबड्डी का फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर रेलवे की टीम कबड्डी चैंपियन
विज्ञापन

लालगंज (रायबरेली)। मॉर्डन कोच फैक्ट्री के गोमती इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को 67वीं अखिल भारतीय रेलवे पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें उत्तर रेलवे की टीम विजयी हुई। विजेता टीम व रनर टीम को समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर मध्य रेलवे के जीएम व कारखाने के प्रभारी जीएम एमसी चौहान ने पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेलों से हमें काम के लिए बेहतर माहौल बनाने में मदद मिलती है। जीत और हार तो खेल का अभिन्न अंग है लेकिन खेल भावना महत्वपूर्ण है।
67वीं अखिल भारतीय रेलवे पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप 2017-18 का फाइनल मैच उत्तर रेलवे और उत्तर पूर्व रेलवे के बीच खेला गया जिसमें उत्तर रेलवे की की टीम ने 32-24 से विजयी हुई। इस जीत में राकेश कुमार, भूपेंद्र सिंह, पवन, मंजीत चिल्लर का मुख्य रूप से योगदान रहा। फाइनल मैच से पहले उत्तर रेलवे और पश्चिम रेलवे के बीच पहला सेमीफाइनल मैच काफी रोमांचक रहा। उत्तर रेलवे की टीम ने 34-32 के अंतर से पश्चिम रेलवे को पराजित किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच उत्तर पूर्व रेलवे और दक्षिण पूर्व रेलवे के बीच खेला गया। उत्तर पूर्व रेलवे की टीम ने 35-34 से विजय प्राप्त की। इस चैंपियनशिप में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित विश्वजीत पालित, नीता डडवे, भारतीय रेलवे की कबड्डी टीम के लिए चयनकर्त्ता के रूप में शामिल थे । इसके अतिरिक्त उत्तर रेलवे के कोच संजीव बालियान, राकेश कुमार, मंजीत कुमार अर्जुन अवार्ड से सम्मानित खिलाड़ियों ने भी इस चैंपियनशिप में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह के दौरान सीएओ हर्ष कुमार, सीईई आनंद कुमार श्रीवास्तव, खेल संघ के अध्यक्ष व एफ एंड सीओ दावा छेरिंग, सीओएस एके पांडेय, सीएमई प्रोडक्शन एके जैन, सीएमएम आरएन मीणा, महासचिव खेल संघ आरपी शर्मा अन्य अधिकारीगण भी मौजूद थे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें