राजगीर पर गिरी ईंट, मौत
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के खनुवा गांव में नलकूप का गड्ढा बना रहे एक राजगीर पर ईंट गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजन व ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भदोखर थाना क्षेत्र के खनुआ गांव निवासी देवानंद (35) पुत्र रामबहादुर यादव राजगीर था। सोमवार को वह गांव के ही लालता सोनी के खेत में लगे नलकूप का गड्ढा बना रहा था। इसी दौरान ऊपर से एक ईंट उसके सिर पर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजन और ग्रामीणों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसओ अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी।