फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ की मनमानी से खफा व्यापारियों

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना नंबर की गाड़ी सवार एआरटीओ को घेरा
विज्ञापन

बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर बछरावां कस्बे के निकट बिना नंबर के वाहन पर सवार होकर आए एआरटीओ संजय तिवारी कामर्शियल वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। कुछ वाहन चालकों के वाहनों का जुर्माना करके थाने में खड़ा करा दिया। जुर्माने की रसीद नहीं देने पर व्यापारियों व वाहन चालकों का गुस्सा फूट पड़ा। सभी ने उनका घेराव कर दिया। जमकर प्रदर्शन किया। कहा कि दूसरों को नियम कानून का पाठ पढ़ाने वाले खुद नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इस दौरान मौजूद वाहन चालकों, व्यापारियों और एअरटीओ संजय तिवारी क तीखी नोकझोंक भी हुई। लोगों का आक्रोश बढ़ता देख एआरटीओ वहां से चले गए।
विज्ञापन

एआरटीओ रायबरेली संजय तिवारी मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बिना नंबर प्लेट लगे वाहन पर बैठकर बछरावां कस्बे के निकट कामर्शियल वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ओवरलोड कुछ गाड़ियों का चालान काटा तथा उन्हें थाने में खड़ा करा दिया। वाहन स्वामी टीएन मिश्रा, श्रवण कुमार गुप्ता, अंकित तिवारी, अमित त्रिवेदी आदि ने एआरटीओ से तत्काल जुर्माने की रकम अदा कर रसीद देने को कहा। इस पर उन्होंने कहा कि रसीद रायबरेली दफ्तर में है, वहीं से कटेगी। वाहन स्वामी संजय गुप्ता, अरविंद, विनोद सिंह का कहना है कि नियम के अनुसार ओवरलोड गाड़ियों का तत्काल जुर्माना काट कर रसीद दी जानी चाहिए। तत्काल जुर्माना न काटने पर वाहन चालकों के साथ ही आसपास के व्यापारियों ने एआरटीओ को घेर लिया और उनकी गाड़ी पर नंबर न पड़े होने पर हंगामा काटना शुरू कर दिया। गुस्साए व्यापारियों ने उनका घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान एआरटीओ के साथ कहासुनी भी हुई। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि एआरटीओ वाहन मालिकों का शोषण कर रहे हैं। स्वयं तो नियम व कानून की परवाह नहीं करते हैं, पर वाहन स्वामियों को जबरन परेशान करते हैं। उनकी गाड़ी में न तो आगे और न पीछे नंबर पड़ा था, जबकि दूसरों को कानून का पाठ पढ़ा रहे थे। इस बाबत एआरटीओ संजय तिवारी ने बताया कि सुबह वह गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे। जुर्माना काटने की रसीद उनके पास नहीं थी। रसीद रायबरेली से मिलती है, जिस गाड़ी से थे, उसका रजिस्ट्रेशन हो चुका है। नंबर डलवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे स्वयं चले आए थे। उनको दौड़ाया नहीं गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें