सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले 110 को नोटिस
ऊंचाहार (रायबरेली)। तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों की सरकारी भूमि पर कब्जा जमाने वाले 110 लोगों को नोटिस जारी किया है। कोई तालाब तो कोई ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा किए है। जल्द ही इन सभी से सुरक्षित भूमि को खाली कराया जाएगा। एसडीएम मदन कुमार ने बताया कि शासन की ओर से आए आदेश के बाद तहसील क्षेत्र में ग्राम समाज और तालाबों, चारागाह समेत अन्य सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। 222 राजस्व गांवों में अब तक 110 भू माफिया को चिह्नित किया गया है, जो ग्राम पंचायत की सुरक्षित भूमि पर अवैध कब्जा किए हैं। सभी को नोटिस जारी की गई है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।