फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारीभरकम बिजली बिलों के आने से उपभोक्ताओं में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली मिलती नहीं और भारीभरकम आता बिल, आक्रोश
विज्ञापन

शिवगढ़ (रायबरेली)। विकासखंड क्षेत्र में 43 ग्राम पंचायतें हैं, जिसमें करीब सवा लाख आबादी निवास करती है और लगभग 25 हजार बिजली कनेक्शन धारक हैं। कनेक्शधारकों में 50 फीसदी लोग विद्युत व्यवस्था की बदहाली से परेशान हैं। बिजली मिलती नहीं और भारी भरकम बिल आने से उपभोक्ताओें में गहरी नाराजगी है। उपभोक्ताओं ने कहा है कि पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने मनमानी बंद नहीं की तो आंदोलन चलाया जाएगा।
पिपरी निवासी संतोष कुमार का कहना है कि उनके पिता प्रभुदयाल के नाम कनेक्शन है। 31 मई को 14,667 रुपये बिल जमा किया। उसके बाद फिर जुलाई में 15,228 रुपये बिल आ गया। इसको लेकर पूरा परिवार परेशान है। वहीं देहली निवासी 75 वर्षीय गोरखनाथ तिवारी का कहना है कि 25 मार्च 2017 को 6,290 बिल आया। इसके बाद 24 अप्रैल को फिर बिल 8,307 रुपये आया। विभाग के जेई से पूछा गया कि एक महीने में इतना बिल कैसे आ गया, तो जवाब मिला कि जो बिल आया है, उसे जमा करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि कनेक्शन कटने के डर से 24 को ही 8307 रुपये रसीद संख्या 116319 में जमा कर दिया और 21 मई को फिर धनराशि की पोस्टिंग न होने के कारण लगभग 9 हजार का बिल फिर आ गया। इसको लेकर पूरा परिवार परेशान है और पावर हाउस पर जाने के बाद अवर अभियंता कहते हैं कि एसडीओ महाराजगंज से संपर्क करो। बुजुर्ग का कहना है कि 75 वर्ष की आयु में अफसरों की गणेश परिक्रमा करना अब मेरे बस का नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इच्छा खेड़ा मजरे गूढ़ा निवासी पप्पू का कहना है कि 21 मई 2017 को 4048 रुपये बिल जमा किया था और जुलाई में ही 4523 रुपये बिल फिर आ गया। विद्युत बिल बकाया से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। घर वाले खाएंगे क्या। पिपरी गांव निवासी पवन कुमार का कहना है कि दिसंबर में 14,889 रुपये बिल जमा किया था और जुलाई में फिर 15 हजार के लगभग बिल आ गया है। पावर कॉपोरेशन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सभी ने जिलाधिकारी से मांग की है कि विद्युत बिलों को ठीक कराने के लिए विभाग की ओर से कैंप लगाकर शिवगढ़ क्षेत्र में ही उसका निदान कराया जाए। सुधार न हुआ तो कनेक्शन कटवाना पड़ेगा।यह हाल तब है, जब बिजली तो कम मिलती है, लेकिन बिल भारीभरकम आ रहा है।पूर्व प्रधान पवन सिंह, सुरेंद्र सिंह, नीरज शुक्ल, ललित तिवारी, विनोद कुमार आदि ने बताया कि इस तरह के काफी उपभोक्ता हैं, जो परेशान हैं। समस्या का समाधान न किया गया तो कनेक्शन कटवाएंगे या फिर बढ़े हुए बिलों को सही कराने के लिए आंदोलन करेंगे। उधर अवर अभियंता विजय कुमार का कहना है कि इस तरह के कई मामले संज्ञान में आए हैं। उनका निदान कराया जा रहा है। धन की पोस्टिंग न हो पाने के कारण गलत बिल आ जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें