अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले की निन्दा
रायबरेली। वैश्य एकता कल्याण समिति ने अपने कार्यालय में बैठक कर अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले की निंदा की है। बाद में कैंडल मार्च निकाला। समिति के संरक्षक महादेव गुप्ता ने कहा कि आतंकियों द्वारा अमरनाथ यात्रियों पर किया गया हमला निंदनीय है। महामंत्री मुकेश रस्तेागी ने कहा कि आतंकी हमला अमरनाथ यात्रियों के विश्वास को डिगा नहीं सकता। रवाना हुए अगले जत्थे ने यह साबित कर दिया कि भारत का हर नागरिक आतंकी हमलों का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। इस मौके परविनोद अग्रहरि, सुभाष अग्रवाल, महेश चौरसिया, भौमेश कुमार आदि उपस्थित रहे।