फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: नाली के विवाद में मारपीट, 13 लोग लहूलुहान

Fri, 07 Nov 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिहवा गांव में बृहस्पतिवार को नाली के विवाद में दो गुटाें में लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चली। इसमें एक पक्ष से आठ और दूसरे पक्ष से पांच लोग लहूलुहान हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दो लोगों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


गांव में नाली से पानी निकालने को लेकर दो पक्षों में रंजिश चल रही है। बृहस्पतिवार सुबह दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसमें एक पक्ष से रामसजीवन, संतसेवक, संतलाल, सुनीता, शांति देवी, प्रियंका, रतीपाल, रामदुलारी व दूसरे पक्ष से शत्रोहन, आशीष, कृष्णावती, शशि, शिवानी घायल हो गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया, जहां रतीपाल, रामदुलारी की गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें