रायबरेली। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सतांव में कंप्यूटर उपलब्ध करा दिया गया है, ताकि यहां पढ़ने वाली गरीब और वंचित परिवारों की बालिकाएं भी कंप्यूटर सीख सकें और उसे चला सकें।
वार्डेन नीलम सिंह ने बताया कि अब विद्यालय की छात्राएं भी इस आधुनिक युग में कंप्यूटर के ज्ञान से भी लाभान्वित हो सकेंगी। यहां की छात्राओं को टीचर ललिता शुक्ला ने कंप्यूटर सिखाना शुरू कर दिया है।
यहां कंप्यूटर टीचर की तैनाती तो है, लेकिन कंप्यूटर उपलब्ध नहीं कराया गया था। इस पर वार्डेन ने निजी प्रयासों से सुविधा उपलब्ध कराई, ताकि छात्राओं को लाभ मिल सके।
छात्राएं दिव्यांशी, रिंकी, चांदनी, सारिका, प्रियंका, आरती, कोमल, शिवानी, रोशनी, दीक्षा, सलोनी, अर्चना आदि ने कहा कि उन्होंने पहले दिन कंप्यूटर पर अपने नाम को लिखना सीखा, काफी अच्छा लगा। इस मौके पर अंजू शुक्ला, रश्मि सिंह, अनीता चौधरी, सरिता आदि मौजूद रहीं।