फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने चेकिंग के दौरान बरामद किए नौ लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार की रात फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने चेकिंग के दौरान एक कार से नौ लाख रुपये बरामद किए। पुलिस ने रुपये जब्त करके जांच शुरू कर दी। पुलिस कार पर सवार सीमेंट-सरिया व्यवसायी से रुपयों के बारे में पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन



शहर के खालीसहाट निवासी दिलीप वाजपेयी सीमेंचट-सरिया व्यवसायी है। मार्केट में वसूली करने के बाद दिलीप कार पर सवार होकर जिला मुख्यालय की तरफ जा रहा था। विश्वनाथगंज के पास फ्लाइंग स्क्वायट टीम प्रभारी मोहनलाल, रामचंद्र, जय प्रकाश पांडेय, विनोद कुमार, सुशील सिंह ने कार की चेकिंग की।


चेकिंग के दौरान कार से नौ लाख 43 हजार 500 रुपये बरामद हुए। सीओ डलमऊ विनीत सिंह ने बताया कि व्यवसायी कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। रुपये कोतवाली में जमा करा दिेए गए हैं। दस्तावेज उपलब्ध कराने पर रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें