जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के पूरे पूरई मजरे नवाबगंज में रविवार को दरवाजे की सहन पर मिट्टी खोदने को लेकर कहासुनी के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए।
दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई और फावड़े चले। दो लोगों की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गांव निवासी शिवबरन ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि रविवार सुबह दरवाजे पर वह मिट्टी खोद रहा था, तभी पड़ोसियों ने मना किया तो आपस में कहासुनी होने लगी।
विपक्षियों ने फावड़े से वार कर दिया, जिसमें अनिल और किरन गंभीर रूप से चोटिल हो गए। सिर पर फावड़ा लगने के कारण हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।
पीड़ित ने राम भवन, अखिलेश, सीमा, ऊषा निवासी पूरे पुरई मजरे नवाबगंज के खिलाफ धारदार हथियार से वार करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि शिवबरन की तहरीर के आधार पर उसी के गांव निवासी चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।