फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर के 1434 परीक्षार्थियों ने छोड़ी रसायन विज्ञान की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शुक्रवार को 1434 परीक्षार्थियों ने रसायन विज्ञान का पेपर छोड़ दिया। दूसरी पाली में हुई इंटर रसायन विज्ञान की परीक्षा में 16359 पंजीकृत परीक्षार्थियों को एग्जाम देना था, लेकिन 14925 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। इसी तरह पहली पाली में हुई हाईस्कूल उर्दू की परीक्षा में भी 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसमें पंजीकृत 387 परीक्षार्थियों में से 363 परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया।
विज्ञापन



परीक्षा के दौरान जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेेट अपने-अपने क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर रहे हैं। जिला स्तर पर गठित सचल दलों ने भी दूसरी पाली में ज्यादातर परीक्षा केंद्रों में छापेमारी की। लखनऊ से आए जेडी के सचल दल ने भी महराजगंज तहसील क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का मुआयना किया।


इस दल में संयुक्त शिक्षा निदेशक सुरेंद्र तिवारी के साथ लखनऊ मंडल के एडिशनल कमिश्नर भी थे। जेडी के दल ने जनता इंटर कालेज हरदासपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महराजगंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बछरावां का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने शहर क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों में छापेमारी करके व्यवस्थाओं को देखा और सीसीटीवी फुटेज चेक की। उन्होंने बताया कि सचल दलों ने आदर्श इंटर कॉलेज राजामऊ, श्री गांधी विद्यालय बछरावां, जनता इंटर कॉलेज गूढ़ा, एसवीवी इंटर कालेॅज शिवगढ़ तथा अन्य संवेदनशील केंद्रों पर खास नजर रखी। अभी तक परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें