फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगतपुर एसओ समेत तीन पुलिस कर्मियों को सुधरने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। एसपी सुजाता सिंह ने मंगलवार को थाने का निरीक्षण किया तो कई खामियां नजर आईं। साफ-सफाई और दस्तावेजों का रखरखाव ठीक न मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन



एसओ, मुख्य आरक्षी और आरक्षी को सुधरने की चेतावनी दी। दोबारा निरीक्षण के दौरान गड़बड़ी मिलने पर सस्पेंड करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण भी किया।


पुलिस अधीक्षक दोपहर बाद अचानक जगतपुर थाने पहुंचने से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। एसपी ने थाना परिसर का जायजा लिया। अपराध रजिस्टर चेक किया।


शस्त्रागार की स्थिति जानी। निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों का रखरखाव ठीक नहीं पाया गया। दस्तावेजों का रखरखाव का कार्य देखने वाले मुख्य आरक्षी और आरक्षी को फटकार लगाई और सुधरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन



साफ-सफाई भी बेहतर नहीं मिली। एसपी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां पाई गई थी, जिसे टीक कराने के लिए एसओ से कहा गया। इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें