फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियंताओं की मनमानी, छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार को बिजली समस्या को लेकर अधीक्षण अभियंता द्वितीय से मिलकर ज्ञापन सौंपा। उन्होेंने ऊंचाहार के अभियंताओं पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि छोटे व्यापारियों को नोटिस देकर उत्पीड़न किया जा रहा है। यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उत्पीड़न नहीं बंद होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा ने कहा कि पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता बिना किसी प्रचार-प्रसार के छोटे-छोटे दुकानदार जो घरों में अपनी जीविका हेतु अभी हाल ही में दुकानें खोले हैं, उनको कॉमर्शियल मानते हुए असेसमेंट बिल की नोटिस तामील की गई। साथ ही जिन लोगों का कॉमर्शियल कनेक्शन हैं, उन्हें भी असेसमेंट बिल तीस हजार से सत्तर हजार रुपये तक के बिल भेज दिए गए हैं। साथ ही 6-6 महीने के बिल भेजे जा रहे हैं। प्रांतीय संगठन मंत्री मुकेश रस्तोगी ने कहा कि ऊंचाहार के बाबूगंज बाजार में ऐसे-ऐसे लोगों को कॉमर्शियल कनेक्शन की नोटिस दी गई है, जिनका कोई व्यापार ही नहीं है। पान का दुकानदार, सिलाई करके जीवन-यापन करने वाली दिव्यांग महिलाओं तक को नहीं छोड़ा गया है। अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार ने ऊंचाहार के अधिशाषी अभियंता से वार्ता कर समस्या को दूर कराने का भरोसा दिया है। इस मौके पर सुरेश यादव, मनोज गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव, सत्यांशु दुबे, अनुज त्रिवेदी, विजय सोनकर, जितेंद्र मौर्या, शाकिब कुरैशी, अश्वनी श्रीवास्तव, आकाश मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें