फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्थित ढंग से काम करने पर नजर आता है विकास: नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोडल अधिकारी के सामने लगा शिकायतों का अंबार
विज्ञापन



लालगंज (रायबरेली)। खेल, युवा कल्याण एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी मो. इफ्तिखारूद्दीन ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय जनेवा कटरा परिसर में चौपाल लगाकर विकास कार्यों की समीक्षा की।


उन्होंने लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता एनबी सिंह को तालाबों की खोदाई के लिए मॉडल बनाकर सभी ग्राम सभाओं में भेजने के निर्देश दिए।


तालाबों की खोदाई गहरी होगी तो ज्यादा दिन तक पानी टिकेगा। गांव में लगवाई गई सोलर लाइटें खराब होने पर उन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।


पारिवारिक लाभ का एक मामला पेंडिंग होने पर उसे एक हफ्ते के भीतर भुगतान कराने को कहा। चौपाल में मौजूद ग्रामीणों ने नलकूप के खराब ट्रांसफार्मर बदलवाने और बिजली का फाल्ट सही कराने के नाम पर रुपये लिए जाने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर उन्होंने एसडीओ को जांच करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ राकेश कुमार, एडीओ पंचायत बोधनरायन त्रिवेदी, सीडीपीओ सुरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार रामकिशोर वर्मा, डीसी मनरेगा अनिल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें