नाली के विवाद में सफाई कर्मी को पीटा
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में नाली के विवाद को लेकर एक सफाईकर्मी की पिटाई कर दी गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। गांव निवासी अरविंद कुमार मौर्य राही ब्लॉक में सफाई कर्मी के पद पर तैनात है।
पीड़ित ने बताया कि गांव में सरकारी नाली बनी है। गांव के कुछ लोगों ने नाली को पाट दिया। जब उसने विरोध किया तो गांव के ही करीब आधा दर्जन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।
पीड़ित ने बताया कि इसकी शिकायत पहले भी अधिकारियों से की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एसओ अशोक त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।