फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दवाओं के नमूने सील, बिक्री रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दवाओं के नमूने सील, बिक्री रोकी
विज्ञापन


रायबरेली। दवाओं की गुणवत्ता जांचने के लिए शुक्रवार को ड्रग इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने तीन मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की।

चार संदिग्ध दवाओं के नमूने सील करने के साथ ही करीब 15 हजार कीमत की दो दवाओं की बिक्री प्रतिबंधित कर दी। एक मेडिकल स्टोर पर तमाम खामियां मिलने पर संचालक को नोटिस जारी किया है।

ड्रग इंस्पेक्टर ने सबसे पहले टिकरा बाजार स्थित आस्तिक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां दवा संदिग्ध मिलने पर निमूटिस व माक्स नोवा-500 टैबलेट का नमूना सील किया।
विज्ञापन


दो अन्य दवाओं के बिल न मिलने पर उनकी बिक्री पर रोक लगा दी। सरेनी स्थित नवामी मेडिकल स्टोर पर संदिग्ध मिलने पर मैग स्पास व जोवरान टैबलेट का नमूना सील किया।
विज्ञापन


टिकरा बाजार स्थित अमर मेडिकल स्टोर पर कमियां मिलने पर संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा। छापेमारी से कई मेडिकल स्टोर संचालक दुकानें बंद करके भाग गए। ड्रग इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें