फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर कलश रख निकली महिलाएं, माहौल भक्तिमय

विज्ञापन
विज्ञापन
24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू
विज्ञापन

जगतपुर (रायबरेली)। कस्बा स्थित पं. जालिपा प्रसाद स्कूल में मंगलवार को कलश यात्रा के साथ ही 24 कुंडीय महायज्ञ शुरू हो गया। पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रख महिलाएं जगतपुर कस्बे की विभिन्न गलियों से गुजरीं, जिससे समूचा कस्बा भक्तिमय हो गया। बैंडबाजे और भक्तिगीतों के लिए जयकारे भी लगाए जा रहे थे। कलश यात्रा झारखंडेश्वर मंदिर तक गई। कलश यात्रा के साथ ही कार्यक्रम शुरू हुआ। शांतिकुंज हरिद्वार से आए श्याम बिहारी दिवेदी ने समाज के उत्थान और राष्ट्र निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित किया। कहा कि जब राष्ट्र का निर्माण होगा तभी देश का कल्याण हो सकता है।
विज्ञापन

गायत्री परिवार के सौजन्य से शुरू हुए 24 कुंडीय महायज्ञ के यजमान, सुरेश पांडेय, दिनेश पांडेय, संतोष कुमार तिवारी व अन्य भक्तों ने पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद कार्यक्रम स्थल से कलश यात्रा शुरू हुई। अनंदापुर गांव के बीच से निकलने के बाद कलश यात्रा हाईवे पर कस्बे भर में घूमी। बाद में कलश यात्रा झारखंडेश्वर मंदिर पहुंची। करीब 251 महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर कस्बे को भक्तिमय बनाया। 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में दीक्षा और विभिन्न संस्कार व विराट पुस्तक मेला एवं संगीत में प्रवचन के कार्यक्रम भी शुरू हो गए हैं। इस मौके पर शुभा पांडेय, विष्णु कांती, कुसुम, शिव अधार त्रिवेदी, बबलू लाल, ओम प्रकाश ओझा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें