छात्रा को सर्प ने डसा, भर्ती
ऊंचाहार (रायबरेली)। स्कूल से घर जा रही इंटर की छात्रा को रास्ते में काले सर्प ने डस लिया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। माधौपुर सुल्तान गांव निवासी हरिकेश की पुत्री सुमन ऊंचाहार के हरनारायण इंटर कॉलेज में इंटर की छात्रा है। शुक्रवार दोपहर कॉलेज से घर जा रही थी। गांव के समीप रास्ते में बैठे सर्प ने उसे डस लिया, जिससे उसकी हालत खराब हो गई। घटना के बाद उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां के बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया।