फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड हुआ इटौरा बुजुर्ग उपकेंद्र, एक लाख आबादी अंधेरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
36 घंटे से अंधेरे में एक लाख आबादी
विज्ञापन

रायबरेली। अभियंताओं की मनमानी से जगतपुर और ऊंचाहार क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने के बजाय जगतपुर के पांच फीडरों को इटौरा से जोड़ दिया। इससे इटौरा बुजुर्ग उपकेंद्र ओवरलोड होने से बिजली सप्लाई ठप हो गई। जगतपुर से जो बिजली मिल रही थी। वह भी ठप हो गई। नतीजतन 36 घंटे से एक लाख आबादी अंधेरे में है। बिजली नहीं मिलने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार जगतपुर विद्युत उपकेंद्र से संचालित झकरासी, थुलरई, कैनाल, उमरी जगतपुर और कोल्ड स्टोर के फीडरों को रविवार शाम इटौरा विद्युत उपकेंद्र से जोड़ दिया। जबकि इटौरा बुजुर्ग उपकेंद्र से बाबूगंज, पारी, मिर्जापुर ऐहारी फीडर पहले से संचालित हैं। पांच एमबीए के ट्रांसफार्मर पर एक साथ इतना लोड बढ़ा दिए जाने से पूरा सिस्टम बैठ गया और लगभग 36 घंटे बाद भी बिजली बहाल नहीं सकी है। कभी 33 केवीए लाइन में फॉल्ट तो फीडरों में फॉल्ट बना रहता है। हालत यह है कि सोमवार शाम तक कोई भी फीडर नहीं चल सका है। उपभोक्ता रामकुमार, कालिका प्रसाद, बाबूलाल यादव, अरुण कुमार, मुन्ना यादव, अरविंद मौर्य आदि ने बताया कि करीब 36 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। एसडीओ और जेई फोन नहीं उठा रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि समस्या दूर नहीं हुई तो उपकेंद्र का घेराव किया जाएगा। विद्युत उपकेंद्र में पांच और तीन एमबीए का ट्रांसफार्मर रखा है। क्षमता वृद्धि के लिए एक तीन एमबीए का ट्रांसफार्मर छह महीने से उपकेंद्र पर रखा है, लेकिन अब तक उस ट्रांसफार्मर को चालू नहीं किया गया है। एसडीओ और अवर अभियंता अपनी नाकामी छिपाने के लिए जगतपुर के पांच फीडरों को इटौरा जोड़ दिया। इससे इटौरा बुजुर्ग का भी सिस्टम बैठ गया। जगतपुर उपकेंद्र से केवल दो फीडर संचालित किए जा रहे हैं। हेवतहा नेवढ़िया, सिद्धौर, शंकरपुर, उमरी, उड़वा, पूरब गांव, दौलतपुर समेत दर्जनों गांव के की एक लाख आबादी अंधेरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फीडर अलग करने के दिए आदेश
लो-वोल्टेज की समस्या के चलते जगतपुर फीडरों को इटौरा बुजुर्ग से जोड़ा गया था, लेकिन लोड अधिक हो जाने के कारण समस्या आई है। फीडरों को अलग कराने के आदेश दे दिए गए हैं।-रामऔतार, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड द्वितीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें