फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैडेट्ेस को अनुशासन का पाठ पढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कैडेट्स को अनुशासन का पाठ पढ़ाया
विज्ञापन

रायबरेली। बछरावां कस्बे के दयानंद डिग्री कॉलेज में आयोजित 66यूपी बटालियन एनसीसी के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन रविवार को कैडेट्ेस को स्वच्छता के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। वहीं अनुशासन एवं जीवन में सफलता प्राप्त करने का पाठ पढ़ाया।
इस दौरान डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल उदयवीर सिंह एवं महाविद्यालय के प्राचार्य राम नरेश यादव ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा कैडेट्ेस को स्वच्छता के प्रति सजग रहने को कहा। डिप्टी कैंप कमांडेंट ने कैडटों को अनुशासन एवं जीवन में सफलता प्राप्त करने का पाठ पढ़ाया। करीब 300 कैडेटों एवं सूबेदार मेजर मदन गोपाल, प्रेम सिंह, अनित विष्ट, अजय सिंह, ले. डॉ. विष्णु चन्द्र श्रीवास्तव आदि ने सड़क सुरक्षा रैली में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रैली महाविद्यालय से प्रारंभ होकर बछरावां की विभिन्न सड़कों से गुजरती हुई कॉलेज परिसर में पहुंच कर समाप्त हुई। रैली के दौरान कैडेटों ने सड़क सुरक्षा संबंधी नारे लगाए और सभी लोगों को सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों की जानकारी दी। इस मौके पर राहुल चौरसिया, सोमित पटेल, अभिषेक गौतम, अनुज सोनकर, विश्वनाथ प्रताप सिंह आदि कैडेटों ने रैली में भाग लिया। शाम को विभिन्न खेलकूद आयोजित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें