हिंदी कहानी प्रतियोगिता में साक्षी व सिद्ध अव्वल
सलोन (रायबरेली)। एसजेएस पब्लिक स्कूल में आयोजित अंतर विद्यालयीय प्रतियोगिता में कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें हिंदी कहानी कथन प्रतियोगिता में ऊंचाहार के साक्षी एवं कठगर के सिद्ध ने प्रथम स्थान, सलोन की इरम ने द्वितीय स्थान और गौरीगंज की आबिदा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंग्रेजी कहानी कथन प्रतियोगिता में सलोन की वैष्णवी सिंह ने प्रथम, कठगर की प्रज्ञा राठौर ने द्वितीय, ऊंचाहार की सेजल तथा गौरीगंज के शौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरी ओर नर्सरी से कक्षा दो तक के बच्चों की कला प्रतियोगिता में बच्चों के रंग बिरंगे चित्रों ने सभी का मन मोह लिया। कला प्रतियोगिता में आयुष मौर्या, श्रेया गुप्ता, आकृति, वैष्णवी ने प्रथम स्थान तथा सुनिधि, अब्दुल, तनिष्क, शिवांगी ने द्वितीय स्थान और अवनी, आकांक्षा, श्रेयांश ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इन प्रतियोगिताओं में एसजेएस गौरीगंज, कठगर, ऊंचाहार, सलोन के नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक अनुज सिंह ने कहा कि विद्वत्ता की कोई उम्र नहीं होती। यदि नन्हें बच्चों को उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जाए तो वह जीवन के कठिन से कठिन लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य नीलम सिंह ने सभी बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।