फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधायक ने समर्थकों के साथ दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा विधायक ने समर्थकों के साथ दिया धरना
विज्ञापन

डलमऊ (रायबरेली)। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऊंचाहार से सपा विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने शुक्रवार को तहसील डलमऊ परिसर में समर्थकों के साथ धरना देकर प्रदर्शन किया। वे सूरजपुर बनापार में झुग्गी झोपड़ी तोड़े जाने के विरोध में धरने पर बैठे। उन्होंने कहा कि गरीबों के घर तोड़ दिए गए, लेकिन ग्राम प्रधान शिवरजन का पक्का मकान नहीं तोड़ा गया। इस पर डीएम ने विधायक को लिखित में दिया कि प्रधान को नोटिस देकर 17 जून तक स्वयं मकान गिरा लेने को कहा है। ऐसा न होने पर 17 को घर गिरवा दिया जाएगा। विधायक ने कहा कि वादाखिलाफी हुई तो 20 जून को तहसील का घेराव किया जाएगा। धरनास्थल पर देवराज यादव, सुनील हांडा, रवींद्र पांडेय, समेत काफी संख्या में सपाइयों और ग्रामीणों ने धरना देकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें