फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेवा से बर्खास्त, छह का एक-एक माह का मानदेय काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सलोन कस्बे में पशु आहार की दुकान से भारी मात्रा में पोषाहार बरामद होने के मामले में चार ब्लॉकों के 12 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इसके अलावा छह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के एक-एक माह के मानदेय में कटौती कर चेतावनी दी गई है। पोषाहार घोटाले में पहले ही तीन प्रभारी सीडीपीओ समेत 10 सुपरवाइजरों को पहले ही निलंबित किया गया था। कार्रवाई के बाद मनमानी करने वालों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

सलोन कस्बे में जगतपुर मार्ग स्थित राधेश्याम पशु आहार भंडार की दुकान व गोदामों पर 6 सितंबर को भारी मात्रा में पोषाहार बरामद किया गया था। मामले में कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। बरामद बोरियों पर प्रतापगढ़ जिले की परियोजनाओं रामपुर खास, संग्रामपुर, प्रतापगढ़ आदि का नाम लिखा हुआ था। इसके अलावा जिले के सलोन, राही, जगतपुर और डीह ब्लॉक का पोषाहार भी बरामद हुआ था।
बाल विकास पुष्टाहार विभाग के आदेश पर अधिकारियों की टीम ने संबंधित ब्लॉकों के आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच की थी, जिसमें 18 केंद्रों पर मनमानी पकड़ में आई थी। बाल विकास पुष्टाहार विभाग के निदेशक ने तीन प्रभारी सीडीपीओ समेत 10 सुपरवाइजरों को निलंबित कर दिया था। निदेशक के आदेश पर बाद सलोन, राही, जगतपुर और डीह ब्लॉक के 12 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवाएं खत्म कर दी गई हैं। छह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के एक-एक माह के मानदेय में कटौती करने के साथ ही चेतावनी पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

सलोन ब्लॉक की बेवली की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इंद्रा देवी, किरहा की अरुणाबाला, सांडा सैदन की सनीबेगम, करहिया केंद्र की प्रेमावती, रघ्घूपुर की सुशीला देवी, चरयारपुर की रेखा देवी, बसंतपुर की लखावती, कलीपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सावित्री देवी, डीह ब्लॉक के पूरे फुरसत की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वंदना, नरायणपुरवा की महजली, डीह प्रथम की अल्फाबानों और जगतपुर ब्लॉक के साधू कुंआ की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुधा सिंह की सेवाएं समाप्त कर दी गई है।
इसके अलावा सलोन ब्लॉक के खजुरी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता साधना देवी, पूरे भाटन की मायावती, डीह ब्लॉक के मऊ प्रथम की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा श्रीवास्तव, पूरे गणेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूनम, रोखा प्रथम की सबाखातून और राही ब्लॉक के मधुपुरी प्रथम की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजूलता का एक-एक महीने का मानदेय काटने के साथ ही चेतावनी दी गई है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सलोन के राधेश्याम पशु आहार भंडार पर छापे में पोषाहार बरामद होने के बाद सलोन, डीह, जगतपुर और राही ब्लॉकों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार की जांच कराई गई थी। 12 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बर्खास्त किया गया। छह का एक-एक माह का मानदेय काटा गया है। चेतावनी पत्र भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें