फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में रविवार रात करंट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


शिवगढ़ कस्बे के राजा बाजार निवासी गोपी सोनकर का 25 वर्षीय इकलौता पुत्र अमित उर्फ पिंटू की 21 अप्रैल को शादी होनी थी। रात में घर में कोई काम कर रहा था। घर के अंदर लोहे के खंभे में करंट आ जाने से वह बुरी तरह झुलस गया था।

लोगों ने आननफानन उसे अस्पताल पहुंचाया जहां से ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया जहां उसकी मौत हो गई। अमित के पिता गोपी सोनकर कैंसर से पीड़ित हैं। वह घर का इकलौता सहारा था। परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। एसओ ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें