फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्निशिंग शॉप में वेल्डिंग करते समय स्लीपर कोच में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। मॉडर्न कोच कारखाने की फर्निशिंग शॉप में उस समय हड़कंप मच गया, जब मंगलवार को काम करते समय एक स्लीपर कोच में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे कारखाने के अगिभनशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। कारखाने के अधिकारियों का दावा है कि आग लगने से कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन



स्लीपर कोच नंबर (एलएससीएन) 930 में वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। इसी समय वेल्डिंग मशीन से निकली एक चिंगारी से कोच में आग लग गई। इससे पूरे कोच में धुआं भर गया। आग लगते ही वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे कारखाने के अगिभनशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया।


मौके पर सीएमई अनिल कुमार व सीपीई एके सिंह को भेजा गया। उन्होंने घटना के बाबत जानकारी हासिल की और उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट देने के साथ ही एहतियात के लिए जरूरी निर्देश दिए। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आरपी शर्मा ने बताया कि वेल्डिंग करते समय निकली चिंगारी से आग लग गई थी। तत्काल ही आग पर काबू पा लिया गया। कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें