फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में होगा दो साल की प्रिया के दिल का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। हरचंदपुर क्षेत्र के पहराखेड़ा गांव के कमलेश कुमार की दो साल की बेटी प्रिया को दिल की बीमारी है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना (आरबीएसके) की टीम की जांच में प्रिया की हालत नाजुक होने पर उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन इलाज में देरी होने पर सीएमओ ने प्रिया को इलाज के लिए अलीगढ़ भेजा है।
विज्ञापन



जिले में आरबीएसके की टीम स्कूलों में पहुंचकर बच्चों का इलाज करती है और गंभीर बच्चों को बड़े अस्पतालों में पहुंचाकर इलाज कराती है।


टीम ने हरचंदपुर ब्लॉक के पहराखेड़ा गांव की दो साल की प्रिया की जांच की तो उसके दिल के वाल्व सिकुड़े मिले। जन्मजात बीमारी सामने आने के बाद केजीएमयू में प्रिया का इलाज कराने का प्रयास किया गया, लेकिन इलाज में देरी होने के कारण सीएमओ ने प्रिया को इलाज कराने के लिए अलीगढ़ भेजा है।


खेलने पर पीला पड़ जाता है शरीर: डॉ. रश्मि
आरबीएसके टीम हरचंदपुर की चिकित्सक डॉ. रश्मि श्रीवास्तव का कहना है कि प्रिया में दिल की बीमारी होने के कारण खेलते-खेलते अचानक उसका शरीर पीला पड़ने लगता है। दिल की बीमारी का इलाज होने के बाद वह ठीक हो सकती है। इसी कारण उसे रेफर किया गया है।
विज्ञापन



प्रिया के दिल के इलाज के लिए केजीएमयू लखनऊ से संपर्क किया गया था, लेकिन इलाज में देरी होने के कारण बच्ची को अलीगढ़ भेजा गया है। उसका वहां बेहतर इलाज होगा।
विज्ञापन

डॉ. डीके सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें