फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजबान खिलाड़ियों ने झांसी से जीता हाकी गोल्ड कप

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित अंडर-14 बालक राज्य स्तरीय हॉकी गोल्ड कप प्रतियोगिता में मेजबान खिलाड़ियों ने बाजी मार ली। सोमवार को खेले गए फाइनल मैच में रायबरेली इलेवन ने झांसी की टीम को 3-2 से शिकस्त देकर हॉकी गोल्ड कप पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री एवं विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी दिवाकर राम ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन



रोमांचक फाइनल मुकाबले में रायबरेली टीम के अनीस ने अकेले ही तीन गोल दागे, जबकि विपक्षी टीम झांसी की तरफ से पूजन तिवारी और सूर्यांश एक-एक गोल कर सके। विजेता रायबरेली टीम के खिलाड़ी दीपक, अभिज्ञान, सक्षम सिंह, हमजा, मो. अयाज, किसलय, अविरल, हमजल, रौनक, मो. जसीम, सम्राट, आशुतोष पांडेय, सुमित सविता, सूरज और उपविजेता झांसी टीम के खिलाड़ी वरुण रावत, केतन कुशवाहा, आलोक मिश्रा, अंश परिहार, प्रह्लाद राजभर, जुगनू तिवारी, वंश पंचाल, पूजन तिवारी, सूर्य अंश, लकी कुशवाहा, प्रिंस कुशवाहा को सम्मान से नवाजा गया।


समापन पर बेस्ट प्लेयर आफ टूर्नामेंट का खिताब झांसी के केतन केशवाहा और बेस्ट प्लेयर आफ फाइनल का खिताब रायबरेली के रौनक को दिया गया। रायबरेली के आशीष यादव को सांत्वना पुरस्कार मिला। उधर, प्रतियोगिता में तीसरे स्थान के लिए वरिष्ठ खिलाड़ियों का मुकाबला अटगवां की अंडर-14 टीम से कराया गया, जिसमें जूनियर खिलाड़ियों ने वरिष्ठों को शिकस्त देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें