फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिकी पूर्णिमा को लेकर अफसरों को सौपी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला प्रशासन ने 23 नवंबर को होने वाले कार्तिकी मेले की तैयारी शुरू कर दी हैं। शनिवार को बचत भवन में डीएम संजय कुमार खत्री ने मेले के लिए संबंधित अधिकारियों को तैयारियां पूरी करने की जिम्मेदारी सौंपी। सुरक्षा, बिजली और आवागमन की समुचित व्यवस्था करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन



डीएम ने कहा है कि मेले में लोक निर्माण विभाग व एसडीएम बैरीकेडिंग व पानी की व्यवस्था करेंगे। अधिशाषी अधिकारी को घाटों के आसपास साफ-सफाई के अलावा गोताखोरों को तैनात करने को कहा।
विज्ञापन



मेले में दवा, एंबुलेंस व डॉक्टरों की तैनाती के लिए सीएमओ को निर्देश दिए। मेले में आने वाले वाहनों की देखरेख का जिम्मा एआरटीओ को करने को कहा गया।


आग से बचाव के इंतजाम पुख्ता करने को आदेश दिया। बैठक में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) डॉ. राजेश प्रजापति व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें