फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में दो बार निरीक्षण, बंद मिला मॉडल इंटर कालेज

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज हरीपुर निहस्था का एक दिन में दो बार निरीक्षण किया। दोनों ही बार स्कूल बंद मिला।
विज्ञापन



डीआईओएस ने दोपहर 12.30 बजे मॉडल स्कूल, हरीपुर निहस्था का निरीक्षण किया तो गेट बंद था। स्कूल में ताला लगा होने पर प्रभारी प्रधानाचार्य राम सजीवन को कॉल की गई, लेकिन उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया।


दूसरी बार फिर डीआईओएस 2.30 बजे हरीपुर निहस्था पहुंचे तो स्थिति वैसी ही रही। एक बार फिर प्रभारी प्रधानाचार्य को फोन किया गया तो उन्होंने मोबाइल पर ही बताया कि विद्यालय में दो शिक्षिकाएं हैं, जिनमें एक संविदा पर है। दोनों ही बिना प्रार्थनापत्र के अनुपस्थित हैं। डीआईओएस ने बताया कि दोनों शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन



डीआईओएस ने श्री गणेश इंटर कॉलेज ऐहार का भी निरीक्षण किया। इस दौरान छह शिक्षक बिना प्रार्थनापत्र के अनुपस्थित थे। सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया।


स्कूल में जूनियर कक्षाओं की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही थीं। डीआईओएस ने प्रधानाचार्य से कहा कि आगामी बोर्ड परीक्षा पर विशेष ध्यान दें और शैक्षिक कैलेंडर के अनुरूप पाठ्यक्रम संचालित कराएं। इसके पहले सर्वोदय इंटर कालेज किलौली में भी निरीक्षण किया गया, जहां कक्षाएं सुचारु रूप से चलती पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें