फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ने गए छात्र का संदिग्ध हालात में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह दौड़ लगाने गए छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन



परिवारीजनों ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवारीजनों ने बिना पुलिस को जानकारी दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।


नकदैयापुर गांव निवासी धीरेंद्र (15) कक्षा-नौ का छात्र था। प्रतिदिन की तरह वह सुबह गांव के कुछ साथियों के साथ दौड़ने गया था। साथ में उसका बड़ा भाई मनीष भी था।
विज्ञापन



दौड़ते समय सभी लोग काफी आगे निकल गए, लेकिन धीरेंद्र नहीं दिखा। साथियों ने लौटकर देखा तो नकदैया रेल क्रॉसिंग के बगल में उसका शव संदिग्ध हालात में पड़ा था।
विज्ञापन



बड़े भाई की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और धीरेंद्र को सीएचसी फुरसतगंज पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।


सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश गिरि ने बताया कि युवक को मृत अवस्था में लाया गया था। पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस पहुंचने से पहले परिवारीजन निजी वाहन से शव लेकर चले गए। एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें