फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फिटनेस को वाहन एआरटीओ ले जाने का झंझट खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अब व्यवसायिक वाहनों का फिटनेस कराने के लिए शहर से 10 किलोमीटर दूर स्थित एआरटीओ कार्यालय नहीं ले जाना पडे़ेगा।
विज्ञापन



शहर के ही गोराबाजार मैदान में वाहनों का परीक्षण किया जाएगा। इसके लिए हर शुक्रवार को कैंप लगेगा। जिसमें सुबह 10 से 12 बजे तक वाहनों का परीक्षण कराया जा सकेगा।


एआरटीओ का नया कार्यालय शहर से 10 किलोमीटर दूर महराजगंज रोड पर स्थित है। ऐसे में वाहनों का फिटनेस कराने के लिए मालिकों को वाहन लेकर एआरटीओ कार्यालय जाना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। खासकर स्कूलों में लगे वाहनों का ज्यादा दिक्कत होती थी। फिटनेस के नाम पर पूरा दिन बीत जाता था।


डीएम से अनुमति लेकर एआरटीओ (प्रशासन) ने अब शहर में ही वाहनों के परीक्षण की व्यवस्था कर दी है। शहर के गोराबाजार में हर शुक्रवार को दो घंटे कैंप लगाया जाएगा।


वहीं पर वाहनों का परीक्षण होने के बाद फिटनेस के लिए फीस जमा कराई जाएगी। अब वाहन लेकर एआरटीओ कार्यालय नहीं जाना पडे़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें