फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 हजार ग्रामीणों के आएंगे अच्छे दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
100 गांवों को नए फीडर से मिलेगी बिजली, दूर होगा बिजली संकट
विज्ञापन



रायबरेली। राही ब्लॉक क्षेत्र के करीब 100 गांवाें में रहने वाले 80 हजार ग्रामीणों के अच्छे दिन आने वाले हैं। लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से जल्द इन लोगों को राहत मिल जाएगी।


वजह नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र भुएमऊ से बिजली सप्लाई फरवरी में शुरू हो जाएगी। अभी तक इन गांवों को त्रिपुला स्थित विद्युत उपकेंद्र से निकले मुंशीगंज फीडर से बिजली की आपूर्ति होती थी। आए दिन कहीं न कहीं फाल्ट की समस्या रहती थी। साथ ही लो-वोल्टेज से लोगों को दो चार होना पड़ता था।
विज्ञापन



राही क्षेत्र के करीब 100 गांवों को त्रिपुला विद्युत उपकेंद्र से निकले मुंशीगंज फीडर से बिजली की आपूर्ति होती है।


फीडर की लंबाई अधिक होने से अंतिम छोर वाले गांवों के उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली नहीं मिल पाती है। साथ ही लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से भी जूझना पड़ता है।
विज्ञापन



इस समस्या को देखते हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत भुएमऊ में नया विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया गया। भवन का निर्माण कार्य भी पूरा हो गया है।


पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत किया जा रहा है। फरवरी के प्रथम सप्ताह में इस उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें