फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंचाहार-रायबरेली रेलखंड पर रेल लाइन में फ्रैक्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार-रायबरेली ट्रैक पर फ्रैक्चर, तीन ट्रेनें प्रभावित
विज्ञापन


रायबरेली। ऊंचाहार-रायबरेली रेलखंड पर रेल लाइन में मंगलवार को फ्रैक्चर हो गया। ट्रैक में फ्रैक्चर की सूचना से हड़कंप मच गया।

आननफानन बीच में ही तीन ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया गया। अफसरों ने मरम्मत कर ट्रेनों का संचालन कराया। इस वजह से करीब एक घंटे तक रूट बाधित रहा।

दरियापुर और लक्ष्मणपुर रेलवे स्टेशन के बीच रेल लाइन में फैक्चर हो गया था। मंगलवार सुबह ग्रामीण नित्यक्रिया के लिए रेल लाइन की तरफ गए थे तो पटरी में गैप देख तत्काल इसकी सूचना जीआरपी एसओ को दी।

जीआरपी एसओ वीरेंद्र यादव ने स्टेशन अधीक्षक रायबरेली को अवगत कराया। अफसरों ने तत्काल रूट पर ट्रेनों का आवागमन बंद कर दिया।

सुबह करीब 8.24 बजे पहुंची गंगा गोमती एक्सप्रेस को लक्ष्मणपुर रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया। वहीं त्रिवेणी एक्सप्रेस को ऊंचाहार में और रायबरेली ऊंचाहार पैसेंजर को रायबरेली में रोका गया। इसके अलावा त्रिवेणी एक्सप्रेस और ऊंचाहार-रायबरेली पैसेंजर को भी बीच में रोक दिया गया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पटरी की मरम्मत कराई। करीब 9.17 बजे प्लेट जोड़कर फ्रैक्चर ठीक किया गया। इसके बाद गंगा-गोमती एक्सप्रेस रवाना हो सकी और अन्य ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन


इस रूट के सुबह बाधित हो जाने से इलाहाबाद जाने वाले दैनिक यात्रियों की स्टेशन पर भीड़ लगी रही। लोग पूछताछ काउंटर पर ट्रेनों की लोकेशन पूछने के लिए जमा रहे। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि रेल लाइन में फ्रैक्चर हुआ था, जिसे सही करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें