फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल और सीएचसी के स्टाफ को किया गया सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में बना कंट्रोल रूम
विज्ञापन

रायबरेली। नगर निकाय चुनाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। चुनाव के दौरान किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए सीएमओ कार्यालय में कंट्रोल रूम बना दिया गया है। एसीएमओ डॉ. एसके चक को नोडल प्रभारी बनाया गया है। स्टाफ को ड्यूटी पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। यदि ड्यूटी के दौरान कोई चिकित्सक या कर्मचारी गायब रहा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने बताया कि एक नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों में आज 29 नवंबर को नगर निकाय का चुनाव होना है। नगर पंचायत स्तर पर सीएचसी व नगर पालिका शहर में मतदान के दौरान यदि कोई अनहोनी हो तो उससे निपटने के लिए जिला अस्पताल समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज की सभी सुविधा मुहैया करा दी गई है। दवाएं, इंजेक्शन आदि उपलब्ध कराए गए हैं। चिकित्सकों व कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। सीएमओ ने बताया कि कार्यालय में कंट्रोल रूम बना दिया गया है, जिसका नंबर 9415937854 है। एसीएमओ डॉ. एसके चक को नोडल प्रभारी बनाया गया है। ड्यूटी में लापरवाही करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें