फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल यातायात नियमों की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रैली निकाल यातायात नियमों की दी जानकारी
विज्ञापन

रायबरेली। राष्ट्रपति रेंजर अवार्ड की तैयारी कर रही रेंजर्स ने मंगलवार को रैली निकाल कर यातायात नियमों की जानकारी दी। इस दौरान सभी ने यातायात नियमों का पालन करने की बात कही। रेजर्स के इस कार्य की सभी ने सहराना की। ट्रैफिक पुलिस के शंभू सिंह व उनकी टीम की देखरेख में यातायात माह के तहत रैली निकाली। रेजर्स को पहले यातायात नियंत्रण का प्रशिक्षण दिया गया। उसके पश्चात यातायात नियंत्रण में सहयोग प्रदान करने के लिए रैली निकाली। सिविल लाइंस स्थित ट्रैफि क पोस्ट पर खड़े होकर हाथों के इशारों से यातायात का संचालन किया।
विज्ञापन

रेंजर्स को यातायात का नियंत्रण करते हुए लखनऊ से इलाहाबाद आने-जाने व अन्य मार्गों से आने-जाने वाले यात्रियों ने सराहना भी की। बैसवारा डिग्री कॉलेज लालगंज की मनीषा देवी, बबीता देवी, रेखा, प्रतिमा, पूर्णिमा, प्रियंका फि रोज गांधी कॉलेज रायबरेली की पूजा पटवा, अफ सर जहां, शालिनी, दयानंद डिग्री कॉलेज बछरावां की महिमा मौर्य, बिटान देवी, कुसमा देवी, इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय की रेंजर अनीता देवी व गीतांजलि पांडेय ने योगदान दिया। कार्यक्रम के संयोजक लक्ष्मीकांत शुक्ला ने बताया कि 17 नवंबर को स्काउट गाइड द्वारा भी यातायात रैली निकाली जाएगी। इस दौरान रेंजर्स ने फि रोज गांधी कॉलेज चौराहे दुपहिया वाहनों चालकों को नियम तोड़ने वाले लोगों को गुलाब का फूल भेंटकर उन्हें भविष्य में ऐसा ना करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें