फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसंतीपुर के ललित ने शेर सिंह को पटखनी दे बने दंगल केसरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शेर को पटखनी दे ललित बने दंगल केसरी
विज्ञापन

रायबरेली। सलोन तहसील क्षेत्र के गौवा बाजार चौराहे के बाबा ब्रह्मदेव मंदिर के पास दंगल प्रतियोगिता हुई। इसमें जिले के अलावा हरियाणा, वाराणसी, मुरादाबाद व कानपुर समेत कई जिलों के पहलवानों ने अपनी दमखम का प्रदर्शन किया। हरियाणा से आए शेर सिंह को पटखनी देकर रसंतीपुर के पहलवान ललित कुमार दंगल केसरी बने।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि समाजसेवी करमजीत यादव ने विजेता पहलवान को शील्ड देकर सम्मानित किया। रेफ री की भूमिका पप्पू पहलवान ने निभाई। घनश्याम रायबरेली और सूरज बनारस के बीच हुए मुकाबले में घनश्याम विजयी रहे। इसी तरह गुरुबख्शगंज के अनिल को कानपुर के अनिल ने पटखनी दी। रोखा के गफ्फार ने मुरादाबाद के उर्वश को हराया। जगतपुर के शिवाकांत ने रसंतीपुर के संजय को पटखनी दी। अंत में फ ाइनल कुश्ती ललित रसंतीपुर और शेर सिंह हरियाणा के बीच हुई। इसमें ललित ने शेर सिंह को पटखनी देकर दंगल केसरी का खिताब जीता। मुख्य अतिथि विजेता पहलवानों को शील्ड देकर सम्मानित किया। आयोजक कृष्ण कुमार यादव और रामकुमार कौशल ने पहलवानों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें