फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने टेंपो में मारी ठोकर, 12 सवारियां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस ने टेंपो में मारी ठोकर, 12 सवारियां घायल
विज्ञापन

रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र में गुरुवार को बछरावां-महराजगंज मार्ग पर उमरपुर गांव के निकट महराजगंज से सवारियां लादकर आ रहे टेंपो को पीछे से आ रही अज्ञात बस ने ठोकर मार दी। इससे टेंपो में सवार 12 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
बछरावां-महराजगंज मार्ग पर महराजगंज से सवारियां भरकर टेंपो बछरावां आ रहा था, तभी मार्ग पर उमरपुर गांव के निकट पीछे से आ रही अज्ञात बस ने टेंपो को ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गया और टेंपो में सवार रामराज (35) निवासी देवी खेड़ा, सूरज (19) निवासी थुलवासां, असद (15) निवासी बछरावां, कुलदीप (25) निवासी हसनपुर, शैल कुमारी (45) निवासी दोस्तपुर, रहमतपुर (25) निवासी हरदोई, शिवनंदन (50) निवासी हरदोई, टेंपो चालक सुरेश कुमार (35) निवासी बहादुरनगर समेत एक दर्जन से अधिक सवारियां घायल हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां में भर्ती कराया। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर मौके पर पुलिस को भेजा गया है। सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। टेंपो को कब्जे में ले लिया गया है और अज्ञात बस के बारे में जानकारी कराई जा रही है। रिपोर्ट लिख कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपती घायल
रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपती घायल हो गए। विशुनपुर मजरे नरायनपुर गांव निवासी शिवहर्ष (30) अपनी पत्नी नीलम (25) को बाइक पर बैठाकर लखनऊ जिले के नगराम से लौटकर घर के लिए जा रहा था। क्षेत्र के अहलादगढ़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसकी चपेट में आकर बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही दंपती घायल हो गए। सूचना पर यूपी 100 पुलिस पहुंची और घायल दंपती को सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें