लोक अदालत में 85 मामलों का निस्तारण
रायबरेली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान एवं प्रभारी जिला जज तरुण सक्सेना की अध्यक्षता में मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक की विशेष प्रिलिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन किया गया। दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित लोक अदालत का पीठासीन अधिकारी अपर जिला जज राकेश कुमार त्रिपाठी व सदस्य मोइन इकबाल खान को बनाया गया। लोक अदालत में 530 बकायेदारों को नोटिस भेजा गया व 85 मामलों का निस्तारण किया गया। इसमें से 7254000 की वसूली की गई। इस मौके पर प्राधिकरण के सचिव अभिषेक उपाध्याय, बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक एके मातुर, दिलीप मेहरोत्रा, प्रदीप पाल सिंह, मुख्य प्रबंधक प्रशांत शुक्ला, संजय तिवारी, महावीर विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।